'कुर्सी पर बैठीं तो प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर ठूंस दूंगा', बीजेपी नेता ने महिला अध्यक्ष को दी धमकी

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गौरिहार जनपद में महिला अध्यक्ष तुलसा अनुरागी ने छतरपुर एसपी ऑफिस में पहुंच कर एक शिकायती आवेदन दिया है। महिला अध्यक्ष ने जनपद के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने कहा कि वह गौरीहर जनपद में अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद उसे कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाता। अपमानित करते हुए कई बार गाली गलौच भी की जाती है। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने गुप्तांग में मिर्ची डालने तक की धमकी दे डाली है। जिसके बाद पीड़ित अपने पति के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायती आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की।

chhatarpur president female private part mirchi

दरअसल गौरिहार में तुलसा अनुरागी महिला अध्यक्ष हैं। तुलसा अनुरागी का आरोप है कि जनपद उपाध्यक्ष उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा हैं। साथ ही जब वह कार्यालय में कुर्सी पर बैठती हैं तो उसे और उसके पति को अपमानित करता हैं। कई बार गाली दे चुके हैं। हद तो तब हो गई जब उन्होंने मेरे गुप्तांग में मिर्ची डालने की बात कही।

तुलसा अनुरागी ने बताया की जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कि रसूख इतना है कि उसने मुझ से 25 लाख रुपए की मांग करते हुए कहा की अगर जनपद पंचायत चलानी है तो मुझे इतने पैसे देने होंगे वरना जान से मार दूंगा|

दलित अध्यक्ष का आरोप है कि उपाध्यक्ष जनपद के पैसों का दुरपयोग कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि जनपद पंचायत में आने वाली राशि उनके हिसाब से उपयोग हो। इतना ही नहीं उन्होंने अपने लिए लगभग 10 लाख रुपए का ऑफिस विकास कार्यों के लिए आए पैसे से बनवाया है जबकि उपाध्यक्ष का अलग से कहीं पर भी कोई ऑफिस का प्रावधान ही नहीं है। मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है की गौरिहार की महिला अध्यक्ष के द्वारा आवेदन आया है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+