सुंदर संतान की चाह में बेवफा हुई पत्नी, देवर के साथ मिलकर कर दिया कांड, पति ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से देवर भाभी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एसपी ऑफिस में अपने भाई के खिलाफ एक शिकायत की है कि वह उसकी पत्नी को भगा ले गया है। युवक ने एसपी से अपनी पत्नी वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
पति का कहना है कि पत्नी खूबसूरत बच्चा चाहती है और वह खूबसूरत नहीं है। दरअसल देवर पति की अपेक्षा खूबसूरत है और वह उससे (देवर से) बच्चा चाहती है और इसी के चलते वह देवर को चाहने लगी और देवर से शारीरिक संबंध बनाने लगी। बहू को यह सब करता देख सास ने रोका तो दोनों घर से भाग गए। इससे अब पूरा परिवार एसपी ऑफिस न्याय की गुहार लगाने पहुंचा है।

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाला पुरन कुशवाह ने अपने छोटे भाई मोनू पर आरोप लगाया है। वह उसकी पत्नी पूनम कुशवाह को अपने साथ सोने चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान के साथ भाग ले गया है।
युवक ने पुलिस पर भी 10 दिन से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वह अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा था। उसने एक आवेदन देते हुए कहा है कि उसकी पत्नी ढूंढ कर लाई जाए और उसके भाई पर कार्रवाई की जाए।
पीड़ित युवक पूरन ने बताया कि उसकी पत्नी उसके ही छोटे भाई के साथ भागने के बाद दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो रील बना कर पोस्ट कर रहे हैं।
पुलिस ने अभी तक न तो दोनों को ढूंढा है और न ही कोई कार्रवाई की है। मामले में छतरपुर पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है। कोतवाली पुलिस से बात की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications