कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेसी हुए आक्रोशित, राजनगर में अरुण यादव के सामने हुआ विवाद

Chhatarpur Congress News: कांग्रेस सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में इन दिनों छतरपुर जिले की विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। आज राजनगर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जानकारी के मुताबिक वर्तमान विधायक विक्रम सिंह नाती राजा और पूर्व विधायक मुन्ना राजा के पुत्र सिद्धार्थ बुंदेला के समर्थक नारेबाजी को लेकर आपस में भिड़ गए और कांग्रेसियों के बीच जमकर हुई हाथापाई हुई। पूर्व मंत्री अरुण यादव के सामने पूरा विवाद हुआ।

बता दे शुक्रवार को छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र में जान आकृष यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए थे। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मंच पर भाषण दे रहे थे दौरान वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक वे समर्थक टिकट की दावेदारी को एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। कई बार मंच से उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया लेकिन समर्थन नहीं माने इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके बाद रैली को समाप्त करना पड़ा।

During Congress Jan Akrosh Yatra, MLA supporters clashed in front of Arun Yadav in Rajnagar.

गौरतलब है कि एक बार कांग्रेस पार्टी गुटबाजी के चलते सरकार गवा चुकी है। बावजूद इसके कांग्रेस में गुटबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बता दे भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्धारित सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। बुंदेलखंड में गुरुवार को दमोह, हटा होते हुए जन आक्रोश यात्रा पवई विधानसभा के सिमरिया महिंद्रा होते हुए पवई पहुंची। 23 सितंबर को दोपहर में महाराजपुर में कांग्रेस की जन जनाक्रोश यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही शाम को शहर के छत्रसाल चौक पर आम सभा होगी। 24 सितंबर को 6:00 बजे बड़ामलहरा में आम सभा आयोजित की जाएगी। यात्रा में जिला अध्यक्ष शाहिद सभी विधायक पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+