Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई देने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,महाराजपुर में स्मृतियों को संजोया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह छतरपुर पहुंचे थे। यहां महाराजपुर में उन्होंने पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे स्व. रामदायाल अहिरवार के निधन पर शोक जताया। उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। ​सीएम ने परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर समय साथ रहने का भरोसा दिलाया।

पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई देने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुंचे और पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और स्व. रामदयाल अहिरवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत आत्मा को शांति देने और परिवारजनों को असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री चौहान ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। पूर्व राज्यमंत्री का बीते रोज रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्व. रामदयाल अहिरवार सरल, सहज और सौम्य स्वभाव के थे। राजनीतिज्ञ के साथ वे समाजसेवी भी थे। महाराजपुर में उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा महाराजपुर पहुंचे थे।

22 किलोमीटर के लिए शव वाहन के 2200 रुपए देने पड़े
इधर बीते रोज जब पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार का ​छतरपुर में निधन हुआ था, उसके बाद परिजन शव वाहन के लिए भटकते रहे, निजी एजेंसी संचालक ने महज 22 किलोमीटर तक शव ले जाने के लिए परिजन से 2200 रुपए छटक लिए। परिजन से बीते रोज स्थानीय मीडिया के सामने अपना दर्द भी उजागर किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद खुद सीएम ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी और महाराजपुर पहुंचने का प्रोग्राम तय कराया, जिसके बाद जिला प्रशासन और स्थानीय भाजपा ने आनन-फानन में स्व. रामदयाल अहिरवार के घर पर व्यवस्थाएं कराईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+