Chhatarpur: घूसखोर सब इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

छतरपुर नपा में पदस्थ उपयंत्री बाबूराम चैरसिया लोगों के भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Chhatarpur: 30 हजार की रिश्वत लेते घूसखोर उपयंत्री गिरफ्तार

सागर लोकायुक्त पुलिस को छतरपुर के बिजावर से एक पीड़ित व्यक्ति ने नगर पालिका में पदस्थ एक सब इंजीनियर की शिकायत की थी। शिकायत में उपयंत्री पर मकान निर्माण की अनुमति देने में रिश्वत मांगने और परेशान करने के आरोप लगाए थे। लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को सब इंजीनियर को मौके पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    छतरपुर: रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने नगरपालिका के उपयंत्री को पकड़ा

    लोकायुक्त संगठन से दी गई जानकारी अनुसार फरियादी उमेश चैरसिया पिता हरगोविंद चैरसिया निवासी पिपट गांव तहसील बिजावर जिला छतरपुर ने सागर कार्यालय आकर शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि नगर पालिका छतरपुर की भवन निर्माण शाखा में पदस्थ सब इंजीनियर बाबूराम चैरसिया पिता जगन्नाथ चैरसिया उसके क्लाइंटों के मकान निर्माण की अनुमति दिलवाने के एवज में पैसों की डिमांड कर रहा है।

    लोकायुक्त ने 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
    लोकायुक्त पुलिस ने पहले रिकाॅर्डिंग कर शिकायत की तस्दीक कराई, उसके बाद छापामार की प्लानिंग कर शिकायत कर्ता उमेश चैरसिया को रिश्वत के लिए कैमिकल लगे नोट लेकर भेजा था। जैसे ही बाबूराम चैरसिया ने रुपए अपने पास रखे और इंतजार कर रही लोकायुक्त को इशारा मिला तो तुरंत छापामार कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके जेब से 30 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+