Chhatarpur: हरपालपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से स्लिप, आधे घंटे रेल यातायात बंद रहा

मध्य प्रदेश के हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास जब-तब ट्रेन की खामियों व डिब्बे बेपटरी होने की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते रोज फिर एक मालगाड़ी के इंजन के पहिए बारिश के कारण पटरी से स्लिप हो गए।

हरपालपुर में फिर मालगाड़ी के पहिए बेपटरी

क्या बारिश के कारण किसी मालगाड़ी के इंजन के पहिए पटरियों पर स्लिप हो सकते हैं, शायद नहीं! लेकिन बीते रोज छतरपुर के हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास ऐसा ही कुछ मामला सामने आया। यहां बारिश के कारण एक मालगाड़ी के इंजन के पहिए स्लिप हो रहे थे, जिस कारण वह बेपटरी हो गया।

जानकारी अनुसार झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर हल्की बारिश के दौरान हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के इंजन के पहिए स्लिप होने लगे। इस तकनीकी खराबी आने पर चालक ने समझदारी से काम लिया और गाड़ी को मौके पर ही रोककर इसी सूचना कंट्रोल रूम को दी थी। सूचना के बाद मौके पर तकनीकि अमला पहुंचा और खामी को दूर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इधर ट्रेन के ट्रेक पर खड़े रहने के कारण करीब आधे घंटे तक रेलवे फाटक को बंद रखना पड़ा, जिस कारण भारी जाम भी लग गया।

Recommended Video

      ब्रेकिंग: साहिबगंज वर्धमान पैसेंजर की एक बोगी हुई बेपटरी, रेल परिचालन हुआ बाधित

      चार दिन पहले ही पटरियों की मरम्मत कराई गई थी

      रेलवे प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास 4 दिन पहले पटरियों की मरम्मत कराई गई थी। बीते रोज ही झांसी से चलकर बांदा जाने वाली 42 डिब्बों की मालगाड़ी के इंजन के पहिए आउट सिग्नल और हरपालपुर रेलवे स्टेशन के बीच हल्की बारिश के कारण स्लिप होने लगे थे। करीब 25 मिनट तक ट्रेन को रोककर तकनीकि खामी को दुरस्त किया गया।

      यह भी पढ़ेंः

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+