Chhatarpur: कोई पाखंडी हमें आंख दिखाएगा तो इलाज हो जाएगा, यही बताने आया हूं: चंद्रशेखर रावण
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने छतरपुर में सभा का में कहा कि बाबा हमारे पैसों पर पलते हैं और हम पर राज कर हमारे बीच बेरोजगारी फैला रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा।

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने छतरपुर पहुंचकर सभा आयोजित की और दहाड़ कर बोले कि बाबाओं से सावधान हो जाएं, ये हमारे पैसों से पलकर राज करते हैं और हमारे बीच में बेरोजगारी फैला रहे हैं। अब ऐसा बर्दाश्त नहीं होगा, हर दलित न्याय लेकर रहेगा। यह सभा बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण के भाई शालिगराम द्वारा गढ़ा के कल्लू अहिरवार के घर शादी में फायरिंग कर गाली-गलौज करने के मामले में प्रस्तावित हुई थी और चंद्रशेखर ने छतरपुर में सभा करने का आगाज किया था।

दलित समाज को ताकत देकर अपने पैरों पर खड़ा करना है
चंद्रशेखर रावण ने कहा कि बहुजन समाज के 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग आजाद भारत में ठगे गए हैं। इनको ताकद देकर अपने पैरों पर खड़ा करना है। सरकार योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। एक डाटा तैयार किया गया है और कच्चे मकानों को पक्के मकान में बदलने का अभियान चलाया जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा कि आगामी विधानसभा में वे दलित समाज अपने दम पर चुनाव लडेंगे और आदिवासी मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपना दल बनाना है और दल से बल तैयार होगा, फिर शासन करेंगे। बुंदेलखंड में बहुजन समाज कमजोर नहीं है। हम संवैधानिक रूप से काम करना चाहते हैं।
Recommended Video


अपराधी पर बुल्डोजर चलाते हैं, शालिगराम के मामले में क्यों नहीं चलाया
चंद्रशेखर रावण ने सभा में कहा कि मप्र सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। अपराधियों के घर-ठिकानों पर बुल्डोजर चलाया जाता है। बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग पर पुलिस में प्रकरण दर्ज हुआ था। जेल से जमानत मिली है, इस अपराधी पर पुलिस और प्रशासन का बुल्डोजर नहीं चलाया गया। वैसी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा फरियादियों को डराया-धमकाया गया, जिससे आसानी से जमानत मिल गई।












Click it and Unblock the Notifications