छतरपुर जिले के बाजना गांव में तेंदुए की दर्दनाक मौत, कुएं में उतराता मिला शव
छतरपुर जिले के सीमावर्ती इलाके के बाजना गांव में एक तेंदुआ का शव खेत में बने कुएं में उतराता मिला है। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे निकालकर पन्ना टाइगर रिजर्व के सुपुर्द किया है, ताकि पीएम में मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

Madhya pradesh के छतरपुर जिले में एक और बिग कैट अर्थात तेंदुए की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिले के बड़ा मलहरा इलाके के बाजना गांव में एक खेत में तेंदुए का शव उतराते मिला है। संदिग्ध हालत में मिले शव को वन विभाग ने निकालकर पीएम के लिए सौंपा है। बता दें कि बड़ा मलहरा इलाके में बीते 15 दिन से एक मादा तेंदुए का दो शावकों के साथ मूवमेंट बताया जा रहा था। इधर बाजना में तेंदुए की मौत से शिकार की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
Recommended Video
वन विभाग के रेंज आफिसर आशुतोष अग्निहोत्री की टीम सूचना मिलने पर बाजना गांव में मौके पर पहुंची थी। यहां करीब 30 फीट गहरे कुएं में भरे पानी में तेंदुआ का शव उतरा रहा था। खेत के आसपास वन्य प्राणियों की मौजूदगी भी रहती है। मौके पर एक नीलगाय भी कुएं की मुंडेर के पास खड़ी थी। तेंदुए के शव को निकालकर पन्ना टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञों को सूचना दी गई है। शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अधिकारी इलाके में लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं। इलाके में पहले भी तेंदुए के मूवमेंट की बात सामने आई है।
संभावना है कि शिकार के लिए छलांग लगाई होगी
तेंदुए की कुएं में डूबकर मौत के मामले में ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि संभव है कि रात के अंधेरे में शिकार को पकड़ने के लिए तेंदुए ने कुएं के पास छलांग लगाई हो और वह कुएं में गिर गया हो। कड़ाके की ठंड और ठंडे पानी में पैर चलाते-चलाते वह डूब गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications