MP Election 2023: छतरपुर UP से सटा शहर, सपा भी दिखाती है दम, 2023 में कांग्रेस-भाजपा दोनों को चुनौती
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में छतरपुर विधानसभा एक महत्वपूर्ण सीट है। यूपी से सटे इस इलाके में फिलहाल कांग्रेस के विधायक आलोक चतुर्वेदी हैं। हालांकि इसके पहले बीजेपी यहां काबिज रही है। इस सीट पर यूपी के क्षेत्रीय दल सपा का भी प्रभाव है। साल 2003 में यहां की जनता ने सपा प्रत्याशी विक्रम सिंह पर भरोसा जताकर विधानसभा भेजा था। हालांकि यहां का रिकॉर्ड है कोई भी दल 10 साल से ज्यादा बतौर विधायक प्रतिनिधित्व एक साथ नहीं पाया। ह पर भरोसा जताकर विधानसभा भेजा था। हालांकि यहां का रिकॉर्ड है कोई भी दल 10 साल से ज्यादा बतौर विधायक प्रतिनिधित्व एक साथ नहीं पाया।

छतरपुर विधानसभा में साल 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी चुनाव जीते थे। वे कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के परिवार से आते हैं। उन्होंने भाजपा की अर्चना गुड्डू सिंह को 3495 वोटों से हराया था। हालांकि साल 2013 आलोक चतुर्वेदी भाजपा की पूर्व विधायक व मंत्री रहीं ललिता यादव से चुनाव हार गए थे। पांच साल पहले यहां 1 लाख 88 हजार से अधिक मतदाता थे, वर्तमान में करीब 2 लाख के आसपास मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे।
बुंदेलखंड और बघेलखंड में छतरपुर सीट अनारक्षित है। आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने यहां की पूर्व विधायक व मंत्री रहीं ललिता यादव को टिकट दिया है। वे पिछला चुनाव बड़ा मलहरा से हार गई गईं थी। यह विधानसभा कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए चुनौती पूर्ण है। यहां सपा भी अपना प्रत्याशी उतारती रही है। सपा अपना प्रभाव इस चुनाव में भी पूरे दमखम से दिखाने का प्रयास करेगी।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी
- अलोक चतुर्वेदी, कांग्रेस, 65 हजार 774 वोट मिले थे
- छतरपुर विधानसभा में कुल वोटर करीब 2 लाख (करीब)
- कांग्रेस उम्मीदवार ने 3495 वोटों से चुनाव जीता था
छतरपुर से कब-कौन, किस पार्टी के विधायक जीते
1951: गोविंद दास/पन्ना लाल कांग्रेस
1957: गोविंदि दास, कांग्रेस
1962: रामस्वरूप, जनसंघ
1967: महेंद्र कुमार, कांग्रेस
1972: महेंद्र कुमार, कांग्रेस
1977: जगदम्बा प्रसाद निगम, जनता पार्टी
1980: शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, कांग्रेस
1985: जगदम्बा प्रसाद निगम, जनता पार्टी
1990: जगदम्बा प्रसाद निगम, जनता पार्टी
1993: शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, कांग्रेस
1998: उमेश शुक्ला, भाजपा
2003: विक्रम सिंह, समाजवादी पार्टी
2008: ललिता यादव, भाजपा
2013: ललिता यादव, भाजपा
2018: अलोक चतुर्वेदी, कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications