Chhatarpur: पत्नी की डिलीवरी कराने आया युवक बना हैवान, 3 साल की मासूम को बनाया शिकार
छतरपुर के बमीठा इलाके का रहने वाला युवक राजनगर स्थित ससुराल आया था। यहां रात में उसने मौका देखकर 3 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना डाला।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवक द्वारा महज तीन साल की मासूम बच्ची से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर जिले के राजनगर में 3 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी दिल्ली में मजदूरी करता है और इलाके के बमीठा थाना क्षेत्र के ढोढंन गांव का रहने वाला है। वह पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए ससुराल राजनगर के सिंगरों गाव आया था। यहां उसने रात को मौका पाकर तीन साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से ग्वालियर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
Recommended Video
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी लगते ही एसपी, एएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और रात में ही अस्पताल पहुंचकर मासूम की हालत की जानकारी लेकर बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications