MP: दरवाजे पहुंची बारात तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, एसपी ऑफिस पहुंचा दूल्हा बोला- मेरी शादी करा दो

छतरपुर में बीते रोज एक मामला सामने आया है जहां दिल्ली के एक दूल्हे के साथ शादी के नाम पर ठगी हो गई। जब दूल्हा दिल्ली से अपनी बारात के साथ छतरपुर स्थित दूल्हन के घर पहुंचा तो दुल्हन के परिजन शादी से मुकर गए।

Baraat returned to Chhatarpur without bride

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। यहां एक बारात नाचते-गाते दुल्हन के घर की जगह एसपी ऑफिस पहुंच गई।उन्होंने बताया की जटाशंकर धाम में शादी होना थी। इसकी तैयारियां भी की गई। लेकिन लड़की का परिवार अब शादी से इंकार कर रहा है। दूल्हे ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला 29 मई सोमवार का है। बिहार के रहने वाले सुनील कुमार पिता रामचंद्र साहू ने परिवार सहित एसपी ऑफिस पहुंचे। सुनील इन दिनों दिल्ली में रहता है। उन्होंने बताया कि छतरपुर जिले के मेमारु पहाड़ी पोस्ट विक्रमपुर के रामप्यारे रैकवार की बेटी ओमवती रैकवार के साथ उसका पिछले चार-पांच वर्षो से प्रेम प्रसंग है। दोनों परिवार की सहमति से शादी का रिश्ता तय हुआ था। 29 मई को छतरपुर जटाशंकर धाम से शादी होना तय हुआ।

दूल्हा ने जानकारी दी कि वह कई वर्षों से दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। लड़की ओमवती ने अलग-अलग समय में फोन-पे के माध्यम से 1 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। जानकारी लड़की के पिता और जीजा को भी थी। सभी की सहमति से शादी तय हुई थी।

दूल्हा के परिवार के अनुसार वह 28 मई को छतरपुर आ गए थे। लेकिन अब लड़की पक्ष वाले कोई संपर्क नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका लगभग दो लाख रुपए खर्च हुआ है। पीड़ित परिवार ने दुल्हन से शादी कराए जाने और उक्त राशि दिलाने की कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+