फिर मुश्किल में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम, ऐसा क्या कांड कर दिया कि पीछे पड़ गई पुलिस?

Bageshwar Dham Sarkar News: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग राम गर्ग एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

आरोप है कि शालिग्राम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। इस घटना को लेकर पुलिस ने करीब 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Dhirendra Krishna Shastri On Shaligram Garg Case

आपको बताते चलें कि पिछले साल इन्हीं दिनों शालिग्राम गर्ग का गाली गलौज देते हुए और कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। अब एक बार फिर शालिगराम सुर्खियों में आ गया हैं।

जानकारी अनुसार पूरे मामले में गुलगंज थाने पुलिस ने शालिग्राम सहित अन्य 10 लोगो पर धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि शालिग्राम पर पहले भी गांव के दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग करने का मामला दर्ज हो चुका है।

छतरपुर एसपी अगम जैन के जानकारी मुताबिक टोल प्लाजा के कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है् शिकायत कर्ताओं ने लोकेश गर्ग, शालिग्राम गर्ग और जीतू तिवारी के साथ ही अन्य 10 लोंगो का नाम बताया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिछले साल कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल
जानकारी मुताबिक बीते साल गढ़ा गांव में एक अहिरवार परिवार की बेटी की शादी थी, यह परिवार पहले बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करना चाहता था और इसके लिए आवेदन भी दिया था, मगर बाद में फैसला बदल दिया था।

यह बात धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम को नागबर गुजरी और शादी समारोह में पहुंचकर हंगामा किया, साथ ही धमकाया भी था। इस दौरान का एक वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम कट्टा कटा लहराता नजर आ रहा था। जिसके बाद शालिग्राम के खिलाफ SC/st एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। बाद में उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+