Assembly elections 2023: बुंदेलखंड में शिवसेना भी देगी टक्कर, बिजावर से प्रत्याशी घोषित
शिवसेना मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में जमकर ताल ठोकेगी। इसके लिए चुनावी रणनीति पर काम शुरू भी कर दिया। छतरपुर जिले के महाराजपुर से उमेश कुशवाहा को शिवसेना ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

देश में भले ही शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी को लेकर विवाद चल रहा है, इधर मप्र में उद्धव बाल ठाकरे की पार्टी ने चुनावी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। इस गुट की शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा बीते रोज छतरपुर पहुंचे थे। यहां पदाधिकारियों की बैठक और विस्तार पर चर्चा की गई और चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया। बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ किसान सेना के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
Recommended Video

बिजावर से उमेश कुशवाहा का नाम फाइल
शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए सक्षम प्रत्याशी रायशुमारी भी करने का प्रयास किया। इस दौरान सभी ने एकमत होकर नगर प्रमुख उमाशंकर कुशवाहा का समर्थन किया तो बैठक में ही उमाशंकर के बिजावर से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होने की घोषणा कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications