Panna News: पन्ना में होगी हीरों की बड़ी नीलामी, जानिए कितने कैरेट के होंगे डायमंड और क्या होगी कीमत
Diamond In Panna District: हीरा पहनने के शौकीनों के लिए मध्य प्रदेश से एक अच्छी खबर आ रही है। हीरा नगरी पन्ना में जल्द ही डायमंड का बाजार सजने जा रहा है। 21 फरवरी से पन्ना में हीरों की नीलामी शुरू हो जाएगी जो 3 दिनों तक चलेगी।
करोड़ों की कीमत वाले नायाब हीरे नीलामी में रखे जाएंगे. नीलामी के लिए गुजरात, सूरत मुंबई आदि स्थानों से हीरा व्यापारियों के आने की संभावनाएं हैं।

पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त 156 नग हीरों की नीलामी हीरा कार्यालय में 21 फरवरी से शुरू होगी और 23 फरवरी तक चलेगी। इस नीलामी मे 286.41 कैरेट के छोटे बड़े उज्ज्वल, मटमैले आदि किस्म के हीरे रखे जाएंगे, जिनकी लगभग कीमत 5 करोड़ रुपये है।
इस बार नीलामी में सबसे मुख्य बात यह होगी कि इनमें कई ऐसे नायाब हीरे हैं, जिनकी बोली 1 करोड़ या फिर उससे अधिक तक जा सकती है। हीरा अधिकारियों के अनुसार 11.88 कैरेट 9.99 केरेट 8.01 कैरेट और 7.90 कैरेट के बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र होंगे।
यह हीरा नीलामी 2 चरणों में की जाएगी। पहला चरण में हीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और व्यापारियों को हीरे दिखाए जाएंगे। इसके बाद द्वितीय चरण में हीरों की बोली लगाई जाएगी। इन नायाब हीरों की नीलामी में गुजरात, मुंबई, सूरत आदि स्थानों से हीरा व्यापारियों के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।हालांकि काफी समय बाद हो रही हीरों की नीलामी से अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होने की संभावनाएं जताई जा रही है। फिलहाल विभाग के द्वारा नीलामी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।
हीरा अधिकारी रवि पटेल के मुताबिक नीलामी दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में डायमंड्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और व्यापारियों को हीरे दिखाए जाएंगे। इसके बाद द्वितीय चरण में हीरों की बोली लगाई जाएगी। इन हीरो की नीलामी में गुजरात, मुंबई, सूरत आदि स्थानों से हीरा व्यापारियों के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications