हॉरर टीवी शो की नकल करते हुए 12 वर्षीय लड़की ने गलती से लगा ली फांसी, गर्दन टूटने से मौत
छतरपुर। हॉरर टीवी शो देखकर उसकी नकल करने की कीमत एक लड़की को जान देकर चुकानी पड़ी है। नकल के दौरान गलती से इस 12 वर्षीय लड़के के फांसी लग गई, जिससे मौत हो गई। मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का है।

जानकारी के अनुसार 12 साल की बच्ची अपने परिवार व पड़ोसियों के बच्चों के साथ टीवी पर हॉरर शो देख रही थी। फिर उसने शो के कलाकारों की तरह शो की ही तरह एक्टिंग करके अन्य बच्चों को असल में डराने का फैसला किया। उसका यह फैसला बेहद खतरनाक साबित हुआ।
हॉरर शो में दिखाया गया था कि एक कलाकार स्टूल पर खड़ा होकर खुद के गले में रस्सी डाल स्टूल हटा लेता है। लड़की ने वैसा ही किया। वह स्टूल पर खड़ी होकर गले में रस्सी डालकर स्टूल को पैरों से धक्का मार दिया। लड़की यह सब करती रही और बचाने के लिए जूझती रही, मगर बच्चे उसकी एक्टिंग देखते रहे। उन्हें नहीं पता था कि अब क्या करना है। वे उसे मरते हुए देखते रहे, उन्हें लगा कि वो एक्टिंग कर रही है।
वह कुछ देर तक चुप रही तो बच्चे चिल्लाने लगे तब लड़की के परिजन दौड़कर आए। बेटी को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक्टिंग करते समय उसकी गर्दन टूट गई थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications