सुपरस्टार धनुष की हिरोइन को स्क्रीन ट्रीटमेंट कराना पड़ा भारी, सुंदरता के चक्कर में बिगड़ा चेहरा
चेन्नई, 18 अप्रैल: फिल्मी दुनिया एक ऐसा पेशा है, जहां सुंदर एक्ट्रेस का बोलबाला होता है। ऐसे में अपनी स्कीन का ध्यान रखने के लिए अभिनेत्रियों को क्या-क्या नहीं करना पड़ता, लेकिन कभी-कभी ये केयर ही उन पर उल्टी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ टॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हुआ है, जहां फिल्मों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली राइजा विल्सन को एक दाग से जूझना पड़ रहा हैं, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके फैंस को दी है।

खूबसूरती पर लगा 'दाग'
दरअसल, टॉलीवुड एक्ट्रेस राइजा विल्सन ने अपने फैंस को हैरान कर देने वाली फोटो शेयर की। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर एक बड़ा ब्लैक स्पॉट आ गया है। इसके साथ ही उनकी एक साइड की आंख के बीच सूजन भी है। इसके पीछे की सारी कहानी खुद एक्टर ने दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब डॉक्टर ने उसने मिलने या बात करने से भी इनकार कर दिया है।

डॉक्टर पर लगाया ये आरोप
राइजा विल्सन ने अपने साथ हुए इस गलत ट्रीटमेंट का आरोप स्किन डॉक्टर भैरवी सेंथिल पर लगाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर ने वो इलाज किया, जिसके बारे में कोई बात ही नहीं हुई थी। अपनी फोटो शेयर करते हुए राइजा ने लिखा कि एक सिंपल फेशियल ट्रीटमेंट के लिए डॉ. भैरवी के क्लिनिक पर गई, डॉक्टर ने मुझे एक ऐसी प्रक्रिया करने के लिए मजबूर किया, जिसकी मुझे जरूरत नहीं थी और यह उसका परिणाम है।

तमिल फिल्मों का जाना माना नाम राइजा
इसके अलावा एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में राइजा ने अपने फैंस के मिले मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसके बारे में उन्होंने बताते हुए लिखा कि मेरा इनबॉक्स उन लोगों से भर गया है, जिन्होंने इस डॉक्टर के साथ सेम मुद्दों का सामना किया है, इसके साथ ही उन्होंने दुखद लिखा।

VIP-2 में धनुष के साथ आईं थीं नजर
आपको बता दें कि रायजा ने 2017 में अपना अभिनय करियर की शुरुआत साउथ की सुपरहिट मूवी VIP-2 में एक छोटी सी भूमिका के साथ की थी। इस फिल्म में धनुष लीड एक्टर थे। वहीं उन्होंने काजोल के किरदार वसुंधरा परमेश्वर की पीए की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में भी भाग ले चुकी हैं। बतौर मेन लीड एक्ट्रेस उन्हें फिल्म प्यार प्रेमा काधाल से पहचान मिली। इसके लिए राइजा को सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका हैं।












Click it and Unblock the Notifications