इस राज्य में वापस लिया गया सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए अनिवार्य टीकाकरण का आदेश
चेन्नई, 04 अप्रैल। कोरोना के लगातार घटते मामलों के बीच अलग-अलग राज्य कोरोना प्रोटोकॉल में छूट देते हुए पाबंदियों को खत्म कर रहे हैं। इसी दिशा में तमिलनाडु सरकार ने भी रविवार को कोरोना महामारी से जूड़ी तमाम पाबंदियों को हटा लिया है। साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को दैनिक मामलों में तेज गिरावट के बाद राज्य की पात्र आबादी के लिए कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण अनिवार्य करने के अपने आदेश को वापस ले लिया।

तकरीबन दो साल तक लगी इन पाबंदियों के बाद सरकार ने इन्हें खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा है कि कोरोना से जुड़ी सावधानियों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हाथ साफ करना, भीड़ में जाने से बचना जारी रखना चाहिए। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोरोना के घटते मामलों के बीच प्रदेश कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियों को जोकि भारत सरकार द्वारा लगाई गई थीं उसे खत्म करता है।
Recommended Video
सरकार द्वारा 2021 में अधिसूचना जारी की गई थी। हालांकि अनिवार्य टीकाकरण आदेश वापस ले लिया गया है, जो लोग अपने शॉट्स (पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक) प्राप्त करने के योग्य हैं, उन्हें स्वेच्छा से आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लोगों को कोविड -19 उचित व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जैसे कि सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखना, मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना।












Click it and Unblock the Notifications