तमिलनाडु: मंदिर में जुलूस के दौरान हादसा, करंट लगने से 11 लोगों की मौत
चेन्नई, 27 अप्रैल। तमिलनाडु में बड़ा हादसा सामने आया है। रथ महोत्सव के दौरान मंदिर की शोभा झांकी वाली गाड़ी बिजली के तार के संपर्क में आ गई। जिसके चलते इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। तंजवूर के डीएम ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शोभा यात्रा वाली गाड़ी जिस बिजली के तार के संपर्क में आई, उसमे बिजली सुचारू रूप से चल रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। त्रिचरापल्ली सेंट्रल जोन के आईजी वी बालकृष्ण ने बताया कि अभी तक इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य घायल हुआ हैं। यह हादसा गाड़ी के बिजले के तार के संपर्क मे आने से हुआ है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
Recommended Video
Tamil Nadu में बड़ा हादसा, Thanjavur मंदिर में जुलूस के दौरान करंट लगने से 11 की मौत |वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications