तमिलनाडु: MK स्टालिन की सरकार हर परिवार को 4 हजार रु. कोरोना राहत पैकेज देगी, इलाज का खर्च भी उठाएगी
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीती डीएमके के नेता एमके स्टालिन नए मुख्यमंत्री बने हैं। यहां राजधानी चेन्नई स्थित सचिवालय में एमके स्टालिन ने आज मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के प्रयास शुरू कर दिए। एमके स्टालिन ने कोरोना राहत के रूप में प्रत्येक परिवार को 4000 रुपये प्रदान करने के आदेश जारी किए। उन्होंने हस्ताक्षर कर राहत पैकेज को स्वीकृति भी दे दी है।

Recommended Video
तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार सभी निजी अस्पतालों में कोरोना संबंधित उपचारों के लिए खर्च वहन करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि, राज्य सरकार के कोरोना राहत पैकेज के रूप में प्रत्येक परिवार को 4 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिसकी पहली किस्त मई के महीने में ही लोगों को मिलेगी। पहली किस्त 2 हजार रुपए की है, शेष 2 हजार उससे अगले महीने में मिल सकती है।

मुख्यमंत्री के साथ 33 मंत्रियों ने ली शपथ
आज द्रविड मुनेत्र कड़गम प्रमुख एमके स्टालिन को राज्यपाल बनवारीवाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कोविड की वजह से शपथ ग्रहण समारोह साधारण सा ही रखा गया। एमके स्टालिन के साथ उनकी पार्टी के 33 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है, जिनमें 19 पूर्व मंत्री शामिल हैं, जबकि 15 नए चेहरों को इस बार कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिला है।

शपथ लेने वाले में दो महिला मंत्री भी शामिल हैं। एम के स्टालिन ने दुरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ ही 12 ऐसे विधायकों को शामिल किया, जो कि पहली बार मंत्री बने हैं। जीत के बाद DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा था कि 'मैं इस गठबंधन को चुनाव में भारी जीत दिलाने के लिए तमिलनाडु के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हम धीरे-धीरे अपने विशिष्ट चुनावी वादों को पूरा करेंगे।'













Click it and Unblock the Notifications