पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकीं जयललिता ने अपोलो अस्पताल को बताई अपनी ख्वाहिश

बुखार और दस्त की शिकायत के कारण चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को जल्द ही सीसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

नई दिल्ली। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयरामन जयललिता पूरी तरह से स्वस्थ हैं। साथ ही वो यह भी समझने में सक्षम हैं कि उनके आस पास क्या हो रहा है। यह जानकारी चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल ने दी।

बता दें कि 22 सिंतबर से ही जयललिता अपोलो में दस्त और बुखार के कारण भर्ती हैं।

jayalalithaa

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार पार्टी नेता और प्रवक्ता सी पोनियन ने कहा कि जयललिता को जल्द ही क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही उनके फेफड़े में हुआ इंफेक्शन कंट्रोल में है।

उन्होंने कहा कि बीते 1 हफ्ते से वो हल्का खाना खा रही हैं। वो अब लोगों से बात भी कर रही हैं।

पार्टी नेता सीआर सरस्वती ने कहा कि 'हम सभी बहुत खुश हैं। हर किसी ने अम्मा के लिए प्रार्थना की थी क्योंकि हम सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं।'

इस दौरान जयललिता ने अपनी ख्वाहिश भी जाहिर की है। अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप रेड्डी ने कहा कि जयललिता ने जो भी चाहा, उन्होंन वो मांगा। बकौल रेड्डी जयललिता जल्द से जल्द घर जाना चाहती हैं और बागडोर अपने हाथों में संभालना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+