अम्मा के समर्थकों ने उनके स्वास्थ्य के लिए की 108 अग्नि यज्ञ

अम्मा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना के लिए उनके समर्थकों ने 108 अग्नि यज्ञ किया।

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के लए उनके समर्थकों के पूजा-पाठ का दौर जारी है। अम्मा के समर्थक उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार यज्ञ और पूजा पाठ कर रहे हैं। ओपोलो अस्पताल के बाहर आज उनकी महिला समर्थकों ने पूजा-पाठ किया। वहीं अम्मा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना के लिए उनके समर्थकों ने 108 अग्नि यज्ञ किया।

prayer

जयललिता के समर्थकों का उन के लिए प्रेम जगजाहिर है। उनके समर्थक चाहते हैं कि अम्मा जल्दी से जल्दी ठीक होकर अस्पताल से बाहर आ जाएं। अस्पताल के बाहर दिन-रात उनके समर्थकों की भीड़ लगी रहती है। वहीं डॉक्टरों ने कहा है कि वो ठीक हो रही हैं। उनके स्वास्थ्य पर दवाईयां काम करने लगी है।

इससे पहले तमिलनाडु के कार्यकारी राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने बीमार मुख्यमंत्री जे.जयललिता से अपोलो अस्पताल में मुलाकात की। आपको बता दें कि जयललिता बीते 22 सितंबर से ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+