VIDEO: जयललिता को श्रद्धांजलि देने आए बेकाबू हुए लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का निधन सोमवार देर रात 11.30 मिनट पर हुआ।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की सुप्रीमो रहीं जयरामन जयललिता के निधन के बाद पूरा राज्य शोक में है।
हर कोई अपने नेता के आखिरी दर्शन को आतुर है और अपने श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहता है। बता दें कि जयललिता का पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित राजाजी हॉल के प्रांगण में रखा गया है।

दे रहे हैं श्रद्धांजलि
जहां राज्य के कोने से उनके समर्थक, कई मुख्यमंत्री, नेता और चाहने वाले आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इसी क्रम में राजाजी हॉल के बाहर भारी भीड़ मौजूद है, जिसे संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हॉल के गेट पर अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
गौरतलब है कि लंबे समय से बीमार चल रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का सोमवार देर रात निधन हो गया। वो 68 साल की थींं और पिछले 75 दिनोंं से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं।












Click it and Unblock the Notifications