मदुरै में बोले पीएम मोदी, खुद को तमिल संस्कृति का ठेकेदार समझने वाली कांग्रेस जल्लीकट्टू को करना चाहती थी बैन
मदुरै। बंगाल और असम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दक्षिण भारत के दो राज्यों तमिलनाडु और केरल में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाल चुके हैं। इन दोनों राज्यों में पीएम मोदी शुक्रवार को कुल 4 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत मदुरै से हो चुकी है। मदुरै में प्रधानमंत्री एक रैली को संबोधित कर रहे हैं, जहां उन्होंने डीएमके और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा है कि ये दोनों पार्टियां खुद तमिल भाषा और संस्कृति की संरक्षक के तौर पर खुद को पेश करती हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के पास कोई एजेंडा नहीं है, लेकिन फिर भी इन्हें अपने झूठ बोलने पर काबू करना चाहिए, क्योंकि लोग बेवकूफ नहीं हैं।

जल्लीकट्टू को बैन करना चाहती थी कांग्रेस- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2016 में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जल्लीकट्टू को बैन करने का वादा किया था, कांग्रेस और डीएमके को शर्म आनी चाहिए कि लोगों ने उनसे समाधान मांगा था और उन्होंने इस खेल को बैन करने का रास्ता ढूंढा। उस वक्त केंद्र सरकार ने AIADMK के द्वारा एक अध्यादेश के मंजूरी दी, जिसके बाद मदुरै में जल्लीकट्टू आयोजित हो सका।
Recommended Video
मदुरै को माफियाओं का गढ़ बना दिया
पीएम मोदी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने मदुरै को माफियाओं का गढ़ बना दिया है, ये दोनों पार्टियां ना तो सुरक्षा की गारंटी देंगी और ना ही गरिमा की। पीएम ने कहा कि इनके नेताओं ने कई बार इस इलाके में महिलाओं का अपमान किया है। पीएम ने कहा कि कुछ सालों पहले मेरे गृह राज्य गुजरात के लोग यहां आए थे, जिस तरह से मदुरै ने उन्हें स्वीकार किया है वह 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का एक आदर्श उदाहरण है।
-
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications