Money Laundering: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के घर ED की रेड, मिलने पहुंचे CM के बेटे ने क्या कहा? VIDEO
Money Laundering: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के घर मंगलवार रात चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापेमारी करने पहुंची। रेड के बाद मंत्री को हिरासत में भी लिया गया।
रेड के दौरान खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि कैबिनेट में एनर्जी मंत्री बालाजी से मिलने अस्पताल पहुंचे। CM के बेटे का मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री से मिलना डीएमके की तरफ से संदेश माना जा रहा है।

अस्पताल में मंत्री से मुलाकात के बाद डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, धमकाने और डराने की राजनीति करने वाली भाजपा से डीएमके डरने वाली नहीं है।
खेल मंत्री उदयनिधि के अलावा Omandurar Government Hospital लाए गए मंत्री सेंथिल से मिलने स्टालिन के सहयोगी मा सुब्रमण्यन भी पहुंचे। डीएमके सांसद ने ईडी की कार्रवाई को असंवैधानिक करार दिया।
बता दें कि खुद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी ईडी की छापेमारी को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने सीधा हमला करते हुए कहा था कि डीएमके भाजपा की डराने-धमकाने की राजनीति, ईडी की छापेमारी जैसी कोशिश काम नहीं करेगी।
Chennai | Senthil Balaji is undergoing treatment. We will deal with it legally. We are not afraid of the threatening politics of the BJP-led central government: Tamil Nadu Minister Udhayanidhi Stalin https://t.co/o8C8Mca3RH pic.twitter.com/5ybLmiqsPH
— ANI (@ANI) June 13, 2023
#WATCH | I saw him (Electricity Minister V Senthil Balaji) when he was shifted to ICU. Doctors are evaluating his health condition. It's a procedure when a person says he has been assaulted the doctor needs to note down all the injuries, will know after seeing the report.… https://t.co/Oe4crk8Ota pic.twitter.com/wvujPdaE9O
— ANI (@ANI) June 13, 2023
#WATCH | Tamil Nadu Electricity Minister V Senthil Balaji was picked up by ED & brought to Omandurar govt hospital. It seems he was not conscious when he was admitted to the hospital. It is totally illegal and unconstitutional arrest. We will fight it legally: DMK Rajya Sabha MP… pic.twitter.com/cUkK2WP7Sn
— ANI (@ANI) June 13, 2023
गौरतलब है कि तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को बुधवार तड़के चेन्नई में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में लिया। कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीएमके नेता के करूर स्थित आवास और राज्य सचिवालय स्थित उनके कार्यालय पर दिन भर की छापेमारी के बाद ईडी के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।
इसके अलावा करूर में उनके भाई और एक करीबी सहयोगी के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। डीएमके के राज्यसभा सांसद एनआर एलंगो ने बताया, सेंथिल बालाजी को ईडी पूछताछ के लिए ले गई है। हमें नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे से बुधवार को तड़के 2:30 बजे तक छापेमारी की गई। किसी दोस्त से मिलने नहीं दिया गया। आधी रात के बाद अचानक 2 बजे सेंथिल को आवास से उठा लिया गया। डीएमके का दावा है कि अस्पताल में लाए जाने के समय सेंथिल होश में नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications