चेन्नई: इंफोसिस महिला कर्मचारी की हत्या, पुलिस ने जारी की स्केच
नयी दिल्ली। चेन्नई रेलवे स्टेशन पर इंफोसिस की महिला कर्मचारी स्वाति की कल निर्ममता से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने कल सुबह तरीब 6: 30 बजे प्लेटफॉर्म नबंर 2 पर ट्रेन का इंतजार कर रही स्वाति पर तेज धारदार हथियार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। इंफोसिस की महिला कर्मचारी की चेन्नई स्टेशन पर हत्या, घंटों तक प्लेटफॉर्म पर पड़ी रही लाश

हमलावर ने स्वाति के मुंह और गर्दन पर चाकू से वार किया, जिसके बाद वो लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।
रेलवे स्टेशन जैसे भीड़बाड़ वाली जगह पर स्वाति पर हमला हुआ, लेकिन पुलिस के पास हमलावर की शिनाख्त के लिए कोई सबूत नहीं है। जिस प्लेजफॉर्म पर स्वाति पर हमला हुआ वहां न तो सीसीटीवी थे और ना ही कोई सुरक्षागार्ड। वहीं हादसे के दूसरे दिन आज पुलिस ने हमलावर की स्केच जारी की है।
पुलिस से मिली जानकारी और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस को पता चला कि हमलावर ने हरे रंग के चेक वाली शर्च और काली पैंट पहनी थी। उसे 6: 45 बजे सौराष्ठ रोड कॉस करते हुए देखा गया। पुलिस ने जांच में पाया कि युवती का मोबाइल फोन भी गायब था।
पुलिस को आशंका है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। उस का मानना है कि दोनों के बीच रिश्ते खराब हो जाने की वजह से भी यह वारदात हो सकती है। पुलिस मामले की जांच हमलावर की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications