तमिलनाडु: के पलानीस्वामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, DMK ने नई सरकार के गठन की तैयारी की शुरू
चेन्नई, मई 3। तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन हो जाने के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ AIADMK को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके गठबंधन ने 157 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है। जानकारी के मुताबिक, के पलानीस्वामी का इस्तीफा मंगलवार दोपहर तक राज्यपाल के पास पहुंच जाएगा, जिसके बाद एमके स्टालिन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तैयारी की जाएगी।

DMK ने मंगलवार को बुलाई सभी विधायकों की बैठक
वहीं दूसरी तरफ डीएमके में भी सरकार गठन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। डीएमके महासचिव दुरई मुरगन ने मंगलवार को चेन्नई में पार्टी मुख्यालय पर सभी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर वो नेता मुख्यमंत्री की शपथ लेगा। आपको बता दें कि DMK के 126 विधायक चुनाव जीत चुके हैं, जबकि 7 अन्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं।
पलानीस्वामी ने दी स्टालिन को जीत की बधाई
के पलानीस्वामी ने डीएमके की जीत के लिए एमके स्टालिन को बधाई भी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं एमके स्टालिन को जीत की शुभकामनाएं देता हूं, जो तमिलनाडु के सीएम के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।" वहीं स्टालिन ने पलानीस्वामी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि तमिलनाडु को बेहतर बनाने के लिए आपकी सलाह और सहयोग की आवश्यकता होगी, सत्ता और विपक्ष का संयोजन ही लोकतंत्र की खूबसूरती है, चलो लोकतंत्र की रक्षा करते हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications