इंटरनेट शॉपिंग बाजार में खुली हलवे की दुकान

दक्ष‍िण भारत की मिठाईयों की बात आती है तो तिरुनेलवेली हलवा सबसे ऊपर आता है। आख‍िर क्यों न हो, यह हलवा पिछले तीन दशक से लोगों का मुंह जो मीठा कर रहा है। यह तिरुनेलवेली की एक पारंपरिक मिठाई है।

अगर आप पूछेंगे कि यह कहां मिलेगा, तो इरुट्टुकडई और लक्ष्मी विलास तिरुनेलवेली की सबसे प्रसिद्ध दुकानें हैं। खास बात यह है कि इस हलवे का स्वाद चखने के लिये जरूरी नहीं है कि आप तिरुनेलवेली जायें। आप किसी भी शहर में बैठ कर इसका स्वाद चख सकते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि इस मिठाई ने भी अब इंटरनेट शॉपिंग का रूट पकड़ लिया है।

पहले से ही इस हल्वे का बिजनेस 10 से 15 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा था। एसआरएम यूनिवर्सिटी के छह छात्रों ने इसे इंटरनेट के माध्यम से बेचना शुरू कर दिया है। अगर आप इसका स्वाद चखना चाहते हैं तो हलवा कढ़ाई की वेबसाइट http://halwakadai.com/ पर जायें और ऑर्डर करें।

खास बात यह है कि इंटरनेट के माध्यम से हलवा बेचने के इस कॉन्सेप्ट को इंडीवीजुअल मार्केटर अवार्ड से भी नवाजा गया। इसकी टैग लाइन है ट्रेडिशनल टेस्ट ऑफ साउथ इंडिया। यही नहीं फेसबुक पर भी हलवा कढ़ाई का फैनपेज है, जिसमें 80 हजार से ज्यादा फैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+