तमिल गान का अपमान करने के आरोप में RBI अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
चेन्नई, 27 जनवरी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ गणतंत्र दिवस के मौके पर तमिल गान का अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। मद्रास हाई कोर्ट के वकील ने अधिकारियों के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज कराया है। दरअसल आरबीआई की महिला अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे देखा जा सकता है कि आरबीआई के अधिकारी तमिल गान तमिल थाई वजतू के दौरान अपनी कुर्सी पर बैठे रहते हैं। जिसके बाद आरबीआई अधिकारियों के खिलाफ तमिल गान का अपमान करने के आरोप में वकील ने कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारियों से वहां मौजूद लोग कहते हैं मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार तमिल गान के दौरान खड़े होने की जरूरत है। लोग जब अधिकारियों के आस-पास इकट्ठा हो जाते हैं और सरकार द्वारा पास किए गए आदेश को पढ़ते हैं तो अधिकारी वहां से उठकर चले जाते हैं। यह घटना चेन्नई स्थित आरबीआई के ब्रांच मे हुई है।
एडवोकेट जी राजेश ने ग्रेटर चेन्नई पुलिस से इन अधिकारियों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगया है कि अधिकारियों ने राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन किया है और तमिल गान का अपमान किया है, जिसकी वजह से कानून-व्यवस्था खराब हुई और लोगों के बीच शांति भंग हुई। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि इस मामले की जांच कें और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस घटना का प्रदेश के वित्त मंत्री पीटीआर पलनीवेल राजन, आईटी मिनिस्टर मानो थंगराज और डीएमके की सासद कनिमोझी ने निंदा की है। कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम, सीपीआई सांसद एस वेंकटेशन ने भी इसकी आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications