बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने इस खास अंदाज में दी 'अम्मा' को श्रद्धांजलि
AIADMK सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयराम जयललिता को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयराम जयललिता को अनूठी श्रद्धांजलि दी है।
अपने ट्विटर एकाउंट से श्रीदेवी ने एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा है 'सबसे मुखर, गरिमामय, सुसंस्कृत और देखभाल करने वाली महिला। मैं सौभाग्यशाली हूं जो मैंने उनके साथ काम किया है। लाखों लोगों के साथ मैं भी उन्हें याद करूंगी।

गौरतलब है कि सोमवार (5 दिसंबर) को देर रात 11.30 बजे जयललिता का निधन चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में हो गया था।
जयललिता का अंतिम संस्कार मंगलवार (6 दिसंबर) शाम चेन्नई स्थित मरीना बीच पर कर दिया गया। इस दौरान उनके लाखों समर्थक और तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से आई थी सूचना
बता दें कि चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने जयललिता के निधन की सूचना प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से दी।
प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया था कि जयललिता को 22 सितंबर को भर्ती किया गया था, उन्हें पानी की कमी और को-मॉर्बिडिटीज की शिकायत थी। मुख्यमंत्री क्रिटिकल केयर यूनिट पर थीं और उनकी तबियत में सुधार हो रहा था।
लिखा गया था कि जयललिता को पाइप के जरिए खाना खिलाया जा रहा था, उनका हर वक्त बेहद करीबी से खयाल रखा जा रहा था और हर संभव विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज किया जा रहा था।
लिखा गया था कि दुर्भाग्य से 4 दिसंबर को जयललिता को बड़ा दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत सीपीआर दी गई जिसके बाद उन्हें ईसीएमओ पर रखा गया।
यह दुनिया के श्रेष्ठ तकनीक है जिसे जयललिता को दिया गया। लेकिन हमारी श्रेष्ठ कोशिशों के बाद भी जयललिता 11 बजकर 30 मिनट पर हमारे बीच नहीं रही। अपोलो अस्पताल के सदस्य और तमाम लोग जयललिता की मृत्यु से दुखी हैं।
7 दिन का शोक घोषित
इस सूचना के तुरंत बाद राज्य में 7 दिन का शोक घोषित कर दिया गया।
साथ ही रात करीब डेढ़ बजे अब तक जयललिता की जगह मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे ओ पन्नीरसेल्वम और उनकी कैबिनेट को राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
फिर जयललिता का पार्थिव शरीर चेन्नई के ही राजाजी हॉल के प्रांगण में सभी के लिए दर्शन के लिए रखा गया। जहां पंक्तिबद्ध हो कर तमिलनाडु की जनता ने अपनी नेता के अंतिम दर्शन किए।
इस दौरान अपने मुख्यमंत्री और 'अम्मा' के आखिरी बार दर्शन करने के लिए राजा जी हॉल में मौजूद भीड़ पुलिस की लाठियों से भी गुरेज नहीं कर रही थी।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications