AIADMK के सीएए को रद्द करने के वादे पर बोली सहयोगी भाजपा, रद्द नहीं किया जाएगा नागरिकता संशोधन कानून

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनता को लुभाने और डीएमके को हराने के लिए एआईएडीएमके ने रविवार को भारी भरकरम चुनावी वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया।

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनता को लुभाने और डीएमके को हराने के लिए एआईएडीएमके ने रविवार को भारी भरकरम चुनावी वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी के बाकी वादों से पहले उस वादे पर बात करना जरूरी जिसने उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा के पेट में दर्द कर दिया है। दरअसल एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि वह अपने सहयोगी दल भाजपा को नागरिकता संशोधन कानून को रद्द करने का आग्रह करेगी।

Recommended Video

      Tamil Nadu Election 2021: AIADMK ने जारी किया Manifesto, लगा दी वादों की झड़ी | वनइंडिया हिंदी
      AIADMK

      AIADMK के इस वादे को अल्पसंख्यों के वोट हथियाने का चुनावी स्टंट समझा जा रहा है। वहीं उनके इस वादे ने सीएए को पारित करने के लिए जिम्मेदार भाजपा के पेट में दर्द कर दिया है। AIADMK द्वारा रविवार को जारी 163 बिंदुओं के घोषणा पत्र में उनका यह वादा सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, AIADMK की मुख्य विरोधी पार्टी DMK के प्रमुख एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भारत में शरणार्थी शिविरों में रहने वाले श्रीलंकाई तमिलों पर विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम को रद्द करने और उन्हें नागरिकता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि डीएम के शुरुआत से ही इस विवादास्पद कानून के खिलाफ रही है। इसको लेकर पार्टी ने राज्य में अभियान भी चलाया था और इस कानून को रद्द करने के पक्ष में 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर भी लिए थे।

      यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: MNM पार्टी प्रमुख कमल हासन की कार पर हमला, पुलिस के हवाले किया गया आरोपी

      वहीं, सीएए को लेकर हो रही आलोचना को भाजपा पचा नहीं पा रही है। भाजपा के महासचिव सीटी रवि ने इसको लेकर कहा, 'सीएए को रद्द करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। डीएमके प्रमुख स्टालिन कहते हैं कि वह सीएए को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आखिर स्टालिन सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं जबकि यह पाकिस्तान और अन्य देशों के उत्पीड़ित हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों को नागरिकता देगा।

      स्टालिन और कोई भी इसका विरोध कर सकता है लेकिन इस रद्द नहीं किया जाएगा।' सीएए को रद्द कराने के अलावा AIADMK ने अपने घोषणापत्र में लोगों को मुफ्त में घर देने, किसानों को सालाना 7,500 रुपए की सब्सिडी देने, फ्री सोलर कुकिंग चूल्हे और वॉशिंग मशीन देने का वादा भी किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+