Superstar Ajith Kumar की फिल्म Thunivu देखकर आए फैन ने लॉरी से लगाई छलांग, वजह कर देनी सन्न
एक्टर अजीत कुमार का एक फैन चलती लॉरी से कूद गया, जो कि चेन्नई के रोहिणी थिएटर से रात एक बजे थुनिवु फिल्म देखकर लौट रहा था।

Actor Ajith Kumar's Fan Jumps from Lorry: दक्षिण भारत में अपने स्टार्स के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। साउथ फिल्मों को लेकर वहां के लोगों में एक अजीब सा ही क्रेज है। अपने-अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्म देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ता है। ऐसे में इस वक्त साउथ में दो सुपरस्टार की फिल्म एक ही दिन रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में फैंस के बीच जंग चल रही है। सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' और थलापति विजय की मूवी 'वरिसु' एक साथ रिलीज हो गई। जिसके चलते फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। इस बीच चेन्नई में एक्टर अजीत कुमार के फैन ने लॉरी से छलांग ला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

फिल्म देखकर आए फैन ने लगाई 'मौत' की छलांग
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुपरस्टार अजीत कुमार का एक फैन भरत कुमार, जो चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास 'थुनिवु' फिल्म देखने के बाद लौट रहा था। एक्साइटमेंट में चलती लॉरी से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया और बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। भरत कुमार रोहिणी थिएटर के पास पूनमल्ली हाईवे पर लॉरी से कूदा था। पुलिस ने कहा कि भरत रात के 1 बजे थिएटर में अजीत कुमार की फिल्म थुनिवु का शो देखने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सिनेमा हॉल के बाहर हंगामा
इधर, दोनों सुपरस्टार्स की एक फिल्म रिलीज होने के बाद अजीत कुमार और विजय के फैंस ने चेन्नई में एक सिनेमा हॉल के बाहर हंगामा किया और 'थुनिवु' और 'वरिसु' के पोस्टर फाड़ दिए। पोंगल के मौके पर 11 जनवरी को एक ही दिन सिनेमाघरों में हिट होने के साथ ही दोनों एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकरा गईं।

दोनों स्टार्स के फैंस मना रहे जश्न
वहीं दोनों तमिल सुपरस्टार्स के फैंस आज सुबह से ही चेन्नई के कई सिनेमाघरों के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर अपनी फिल्मों की रिलीज का जश्न मनाने और फिल्में देखने के लिए जमा हो गए हैं। अजीत कुमार और विजय के फैंस सिनेमाघरों के बाहर पटाखे फोड़ रहे हैं और डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

एक दिन रिलीज हुई दो बड़ी फिल्म, सरकार ने शो किए कैंसिल
इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने अभिनेता अजीत कुमार की 'थुनिवु' और अभिनेता विजय की 'वरिसु' के सुबह 4 बजे और सुबह 5 बजे के शो कैंसिल कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 13 जनवरी से 16 जनवरी तक शो रद्द कर दिए गए हैं। बता दें कि दोनों फिल्में 8 साल बाद एक ही दिन रिलीज हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications