पंजाब में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतार

Chandigarh News (चंडीगढ़)। पंजाब में कड़ी सुरक्षा के बीच 13276 पंचायतों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। बता दें कि पंजाब के करीब आठ हजार उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि लुधियाना और मोगा जिलों में सुबह 10 बजे तक 13.40% और 12% मतदाता मतदान हुआ। वहीं, जालंधर और अमृतसर में दोपहर 2 बजे तक 50.72 प्रतिशत मतदाता मतदान हुआ है।

Voting for panchayat elections in Punjab

सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए यह चुनाव खासे अहम हैं। पंजाब के मतदाता पंचों और सरपंचों का चुनाव करेंगे। चुनाव को शांतिमय तरीके से करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह नाके लगाकर पुलिस आने जाने वाहनों की चेकिंग कर रही है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 86,340 कर्मियों की डयूटी लगाई गई है।

पंजाब में 13276 पंचायतों के लिए सरपंच और 83831 पंचों का चुनाव हो रहा है। कुल 1,27,87395 मतदाता हैं। इनमें से 6688235 पुरुष, 6066245 महिलाएं और 97 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। जो 17 हजार 268 पोलिंग बूथों में मतदान कर रहे हैं। पंजाब में 28375 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि राज्य में पहले ही 1863 से अधिक सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

पंचों के लिए 104027 उम्मीदवार खड़े हैं। जबकि 22203 से अधिक पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। हालांकि इस मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में चुनावी गड़बडिय़ों की शिकायत पर सुनवाई होनी अभी बाकी है। राज्य चुनाव आयोग ने करीब 50 चुनावी आबजर्वर मतदान पर नजर रखने के लिये तैनात किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+