Punjab News: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने संसद में उठाया पराली का मुद्दा, कहा-'केंद्र की मदद से जल्दी समाधान'
Punjab News: पंजाब के राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान पंजाब में पराली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को पराली के लिए 1 हजार रुपए प्रति एकड़ दे रही। अगर केंद्र सरकार 1500 दे तो जल्दी समाधान हो सकेगा। पराली का स्थाई समाधान फसल विविधीकरण है।
उन्होंने कहा कि अन्य खरीफ फसलों का धान के मुकाबले एमएसपी बेहद कम है। पंजाब सरकार धान और बाक़ी फसलों के एमएसपी के बीच के अंतर को देने को तैयार है। पाठक ने संसद में सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ेगी। क्या केंद्र एमएसपी बराबर करने की योजना बनाने पर कोई काम कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications