Punjab News: पंजाब सरकार ने डीए की 4 किश्त देने का किया एलान, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएसएमयू कर्मचारी संगठन के नेताओं के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कर्मचारियों को बकाया डीए की चार फीसदी किस्त देने की घोषणा की है। कर्मचारियों की बची हुई तीन किस्तों में अब एरियर की दो किश्ते रह जाएगी। पिछले 40 दिनों से पंजाब में कर्मचारी हड़ताल पर थे। जो डीए समेत अन्य मांगों की मांग उठा रहे थे।

सीएम मान के आश्वासन के बाद सोमवार को कर्मचारी काम पर लौट आए थे। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने सभी डीसी दफ्तरों में 8 नवंबर को कलम छोड़ हड़ताल चल रही थी। मुख्यमंत्री भगवंत मन की ओर से सोमवार को बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद हड़ताल स्थगित करने का एलान किया गया। करीब डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के कारण 52 विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा था।

bhagwant man

पीएसएमएसयू के अध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने बताया कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ बुलाया गया था। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल को 18 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवत मान के साथ आमने-सामने बैठक के लिए समय भी दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यूनियन से अपील की है कि हड़ताल स्थगित की जाए। क्योंकि छोटे साहिबजादों की शहादत का शहीदी दिवस आ रहा है।

संधू ने कहा कि इसके मद्देनजर अधिकारियों की अपील पर सहमति जताते हुए कुछ समय के लिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इस बीच पता चला है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव हिमांशु जैन ने सभी जिला उपायुक्तों और एसपी को यूनियन प्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने की सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है।

आपको बता दे कि हड़ताल समाप्त करने को लेकर गत चार दिसंबर को चंडीगढ़ में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी ने पीएसएमएसयू के साथ बैठक की थी। लेकिन कमेटी की ओर से केवल आश्वासन दिए जाने का विरोध करते हुए पीएसएमएसयू के प्रतिनिधि बैठक को बीच में छोड़कर ही चले गए थे। यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+