राजकीय सम्मान के साथ होगा मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार, पंजाब में रखा गया एक दिन का शोक
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के पूर्व धावन मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। मिल्खा सिंह 91 साल के थे।
चंडीगढ़, 19 जून। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के पूर्व धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। मिल्खा सिंह 91 साल के थे। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। कैप्टन सिंह ने ट्विट कर कहा, 'मैंने निर्देश दिया है कि दिवंगत मिल्खा सिंह जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही इस महान खिलाड़ी के प्रति सम्मान स्वरूप पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।' मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 5 बजे उनके गृहनगर चंडीगढ़ में होगा।
Recommended Video

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी और स्तब्ध हूं । इससे भारत और पंजाब के लिये एक युग का अंत हो गया । उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना । वह आने वाली पीढियों के लिये प्रेरणास्रोत रहेंगे।'
यह भी पढ़ें: सरहद पार कर पंजाब के ऊपर मंडरा रहा था पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने बरसाईं गोलियां
चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। हालांकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। मिल्खा सिंह ने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। साल 1959 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था। मिल्खा सिंह का 400 मीटर भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड 38 सालों तक और 400 मीटर एशियाई रिकॉर्ड 26 सालों तक कायम रहा।
मिल्खा सिंह के परिवार में उनके अंतरराष्ट्रीय गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह और उनकी तीन बेटियां मोना सिंह, सोनिया सिंह और अलीजा ग्रोवर हैं।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications