पंजाब: सीएम चन्नी का बड़ा ऐलान, रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ केस होंगे वापस

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पटरियों पर धरना देने वाले किसानों के खिलाफ केस वापस लेने का आदेश दिया है। उन्होंने आरपीएफ के चेयरमैन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द केस वापस लेने को कहा है।

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पटरियों पर धरना देने वाले किसानों के खिलाफ केस वापस लेने का आदेश दिया है। उन्होंने आरपीएफ के चेयरमैन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द केस वापस लेने को कहा है। बता दें कि रेलवे ट्रैक पर धराना देने वाले किसान संगठनों के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे।
चन्नी ने यह कदम दिल्ली में शुक्रवार को पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद उठाया है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर बात की, वहीं चन्नी ने पीएम से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का आग्रह किया।

Recommended Video

    Punjab CM Charanjit Channi ने Railway Track पर बैठे किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी
     Charanjit Singh Channi

    पीएम मोदी के साथ हुई बैठक के बाद सीएम चन्नी ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने पीएम मोदी से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने मेरी बात ध्यान से सुनी और कहा कि वह भी इस समस्या का समाधान चाहते हैं और इस दिशा में काम कर रहे हैं।'

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस में बड़ा बदलाव, हरीश रावत की जगह हरीश चौधरी बन सकते हैं पंजाब के प्रभारी- सूत्र

    उन्होंने पीएम मोदी से प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत बहाल करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा- क्योंकि मुझे लगता है कि बातचीत से भी मामला सुलझाया जा सकता है। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और यह तभी तरक्की कर सकती है जब किसान खुश रहेंगे। उन्होंने पंजाब में धान की तुरंत खरीद का भी आह्वान किया, जिसे फिलहाल 10 अक्टूबर तक टाल दिया गया है।

    बता दें कि मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कानूनों को लेकर लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक उनकी सुधि नहीं ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+