जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रक से जा टकराई सैन्य एंबुलेंस, तीन जवानों की मौत

पंजाब। पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट थाना क्षेत्र के कर्मगढ़ गांव में बीते बुधवार की देर रात को सड़क हादसा हो गया, जिसमें मौके पर ही तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सैन्य एंबुलेंस रास्ते में ट्रक से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। टक्कर लगने के बाद एंबुलेंस के परख्च्चे उड़ गए। घायल जवानों को गांव के लोगों ने एंबुलेंस से बाहर निकाला।

punjab army ambulance collapsed three soldier died

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में हुआ। सैन्य एंबुलेंस अबोहर छावनी से बठिंडा जा रही थी। आर्मी की एंबुलेंस से नायब सूबेदार अजितपाल को इलाज के लिए बठिंडा ले जाया जा रहा था और इसमें सेना के पांच जवान सवा‍र थे।

एंबुलेंस मलोट के पास पहुंची तो एक लावारिश पशु सामने आ गया। चालक ने पशु को बचाने की कोशिश की तो एंबुलेंस पशुओं को ले जा रहे ट्राले से टक्‍कर हो गई। हादसे में मृत जवानों की शिनाख्त सूबेदार जीतपाल, नायब सूबेदार अजीत सिंह और नायक सर्वानंद पांडियन के रूप में हुई है। जबकि घायल जवानों की पहचान कांस्टेबल दविंद्र सिंह और डीएस पाल के रूप में हुई है। दोनों घायल जवानों को बठिंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जिस पशे को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, उसकी भी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+