पंजाब: एसिड अटैक पीड़िता अपने 30वें साल में बनी मिसाल, हासिल की सरकारी बैंक में नौकरी
7 साल पहले एसिड अटैक से तबाह गई थीं सारी खुशी, आंखों की रोशनी भी चली गई थी, बनी अब सरकारी बैंकर
punjab news, चंडीगढ़। करीब सात साल पहले जीने की आस छोड़ चुकी मोहाली की इंदरजीत कौर पर जब एसिड से अटैक हुआ तो किसी ने सोचा न था कि वो कुछ ऐसा कर गुजरेगी कि मिसाल बन जाएगी। उसके माता-पिता भी उसकी हालत देख आस छोड़ चुके थे। मगर, आंखों की रोशनी गंवा देने और चेहरा हमेशा के लिए जल जाने के बावजूद उसने अपने 30वें साल में अपना एक सपना पूरा कर दिखाया। न सिर्फ उसे उसका सपना पूरा होना कहेंगे, बल्कि महिला शक्ति की एक मिसाल भी बन गई।

सरकारी बैंक में दिल्ली में मिली नौकरी
जानकारी के मुताबिक, मोहाली के मरौली कलां गांव की रहने वाली इंदरजीत कौर पर 2011 में एसिड से हमला हुआ था। लेकिन लंबे संघर्ष के बाद अब उसे सरकारी बैंक में नौकरी मिलने जा रही है। उसे केनरा बैंक के दिल्ली स्थित ऑफिस में क्लर्क पद पर नियुक्ती मिली है। जिससे उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इंदरजीत कौर की मां भी अपनी बेटी के हौसले की कायल है।
एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने फेंका तेजाब
बता दें कि दिसंबर 2011 तक उसकी जिंदगी भी सबकी तरह हंसी-खुशी से बीत रही थी। आम लड़कियों की तरह वह भी कालेज में रोजाना पढऩे जाती थी और आगे बढऩे के उसने सपने संजाये थे। मगर उसे नहीं पता था कि कोई युवक उसकी जिंदगी तबाह कर देगा। मरौली कलां से सटे दूसरे गांव के मनजीत सिंह का उस पर दिल आ गया और वह एकतरफा प्यार करने लगा।
हालांकि इस बात की जानकारी इंदरजीत कौर को नहीं थी। एक दिन उसके प्रेमी मनजीत ने उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन इंदरजीत ने उसे ठुकरा दिया। वह पढ़-लिखकर आगे बढऩा चाहती थी। बात तो आई-गई हो गई, लेकिन इस बात से खफा होकर मनजीत एक दिन मनजीत उनके घर में घुस आया और उसे एसिड से नहला दिया। इस हमले में इंदरजीत कौर की आंखों की रोशनी तो गई ही, चेहरे, गर्दन, हाथों और शरीर के अन्य हिस्से पर भी गंभीर जख्म आए। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। लेकिन इंदरजीत ने हिम्मत नहीं हारी। हालांकि, उसके करीबी रिश्तेदार भी उससे किनारा करने लगे।
भाई ने भी कर लिया था किनारा
इंदरजीत बताती हैं, मैंने अपनी जिंदगी में बहुत बुरा समय देखा। मां के अलावा किसी रिश्तेदार ने मेरा साथ नहीं दिया। यहां तक कि मेरे भाई ने भी किनारा कर लिया। पढ़ाई छूट गई और मैं खुद को पूरी तरह अलग-थलग महसूस करने लगी। मैं हर वक्त बस रोती रहती थी। गांव-वाले और रिश्तेदार कहते थे कि मैं अपने परिवार और समाज पर बोझ बन कर जिऊंगी। उनके तानों से तंग आकर कुछ करने की सोची और देहरादून स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर विजुअली हैंडीकैप्ड में प्रवेश ले लिया। वहां ऑडियो रिकॉर्डिंग तकनीक से पढ़ाई करना सीखा और 2016 में ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गई। तीसरे प्रयास में जून 2018 में केनरा बैंक में मेरा सिलेक्शन हो गया।
आमदनी का एकमात्र जरिया भी छीन लिया
खुद पर हुए एसिड अटैक से पहले इंदरजीत बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं, पर इस हादसे ने उनकी आमदनी का एकमात्र जरिया भी छीन लिया। गरीब परिवार की होने की वजह से वह प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे इलाज करवाने में असमर्थ थीं। ऐसे में उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से अपने इलाज और पुनर्वास के लिए आर्थिक मदद दिलवाने की गुहार लगाई। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि वह उनका मुफ्त तो इलाज करवाए ही, आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराए।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications