मां-बाप की देखभाल के बहाने दिव्यांग बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा जिम ट्रेनर, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में एक शख्स ने दिव्यांग लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। अब अचानक अपाहिज कह कर सब रिश्ते तोड़ दिए। बटाला में रहने वाली दिव्यांग लड़की इंसाफ के लिए 2 महीने से बटाला पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया।

जिम ट्रेनर के प्रेमजाल में फंसी युवती

जिम ट्रेनर के प्रेमजाल में फंसी युवती

दिव्यांग लड़की जिला तरण तारण के लड़के अमनदीप से प्यार कर बैठी। अमनदीप पेशे से जिम मास्टर है। अमनदीप शादी का वादा कर पिछले 3-4 महीने से लड़की के साथ उसके घर पर रह रहा था। इस दौरान वह लड़के से शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। अब अचानक से वह लड़की को बेसहारा छोड़कर चला गया।

क्या बोली पीड़िता

क्या बोली पीड़िता

पीड़िता का कहना है, ''मेरे को शादी का झांसा देकर हमारे घर रह रहा था लेकिन अचानक से अमनदीप आपने घर चला गया और वहां पुहंचकर घर वालो से फ़ोन करवा दिया कि अमनदीप तेरे से शादी नहीं करेगा।''

लड़की के पिता से कहता था ये बात

लड़की के पिता से कहता था ये बात

लड़की के पिता का कहना है कि 3-4 महीने से लड़का हमारे घर रह रहा था। सुबह काम पर चला जाता था और रात को घर वापस आ जाता था। हमारा बहुत ख्याल रखता था। कहता था कि बेटी का इलाज करवा कर उसकी टांग ठीक करवाएगे। डीएसपी बीके सिंगला ने बताया कि लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। जांच की जा रही है, अगर लड़का दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+