Panjab News: पंजाब सरकार शहीदों को देगी पहचान, स्मारक और यादगार बनाने के लिए मांग रही आमजन की मदद

Panjab News: पंजाब सरकार ने देश की आजादी में अपनी जान न्योछावर करने वाले गुमनाम शहीदों को पहचान देने का फैसला किया है। इसके लिए पंजाब सरकार संगरूर में एक शहीद स्मारक स्थापित करने जा रही है। जहां सारे शहीदों के नाम को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने शहीदों की सूची भी तैयार कर ली है।

आम लोगों की मदद से शहीदों का पता लगाएगी सरकार

पंजाब सरकार ने उन शहीदों का पता लगाने के लिए आम लोगों की मदद लेने का फैसला किया है। जिनके बारे में सरकार के पास जानकारी नहीं है। इन शहीदों की सूचना ईमेल से सरकार को दी जा सकती है। पंजाब सरकार ने तय किया है कि संगरूर समेत पूरे पंजाब में किसी भी उसे शहीद का नाम सूची में शामिल करने से नहीं रहना चाहिए। जो किसी भी लड़ाई में देश के लिए शहीद हुआ है। आजादी की लड़ाई में पंजाबियों का अहम योगदान रहा है। ऐसे में इन सभी का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। पंजाब सरकार की कोशिश यही है कि देश की युवा पीढ़ी को वीर सपूतों के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही उनके अंदर वीरता के गुणगान भरे जाए। जानकारी देने के लिए लोगों को वहां के डीसी की मेल आईडी [email protected] पर सूचना दी जा सकती है। इसके बाद सरकार द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

bhagwant man

900 से ज्यादा गांव में बनाए जाएंगे स्मारक

पंजाब सरकार राज्य के उन सभी गांव में शहीदों की याद में स्मारक और प्रवेश द्वार बना रही है। जिन्होंने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया है। यह केंद्र सरकार की योजना के तहत चल रहा है। पता चला है कि इसके लिए 900 से अधिक गांव की पहचान की गई है। जहां पर इस तरह के स्मारक और यादगारें स्थापित की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+