नवजोत सिंह सिद्धू बोले- पंजाब में कांग्रेस को सिर्फ एक ही पार्टी हरा सकती है और वो है...
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कोई और नहीं हरा सकता है।
चंडीगढ़, 30 जनवरी। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कोई और नहीं हरा सकता है। कांग्रेस को सिर्फ खुद कांग्रेस ही हरा सकती है। अमृतसर ईस्ट से नामांकन दाखिल करने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों एक-दूसरे को जनता की अदालत में घसीट रहे हैं और खुद को पाक-साफ साबित करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। अमृतसर ईस्ट से अपने प्रतिद्वंदी और शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया पर तीखा हमला बोलते हुए सिद्धू ने उन्हें पर्चा माफिया बताया। सिद्धू ने कहा वह(मजीठिया) पर्चा माफिया है। उसने कई लोगों पर केस दर्ज करवाए, जबकि मैंने किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि कांग्रेस एक मजबूत और सुरक्षित सरकार देगी। हम एक नया पंजाब बनाएंगे।
Recommended Video

बता दें कि शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्वी सीट से नामांकन दाखिल किया था. वहीं बिक्रम मजीठिया ने भी अमृतसर पूर्वी सीट से मैदान में उतरने का फैसला किया है। मजीठिया ने इसके अलावा मजीठा निर्वाचन क्षेत्र से भी पर्चा भरा है यानी मजीठिया दो जगह से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Prasar Bharati Recruitment 2022: प्रसार भारती में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दम है तो खाली अमृतसर से लड़ें चुनाव
शनिवार को अमृतसर पूर्वी से नामांकन दाखिल करने के बाद सिद्धू ने मजीठिया को ललकारते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो खाली अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़ कर दिखाएं। दो जगह से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि खाली अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़ें। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि मजीठिया मजीठा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक हैं। अमृतसर पूर्वी सीट पर सिद्धू का काफी दबदबा माना जाता है, शायद यही वजह है कि मजीठिया ने दो जगह से नामांकन दाखिल किया है।
वहीं सिद्धू की चुनौती पर मजीठिया ने कहा कि दो जगह से चुनाव लड़ने का हक मुझे चुनाव आयोग ने दिया है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें(सिद्धू को) ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। अमृतसर ईस्ट से नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों प्रतिद्वंदी घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।
बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होगें जबकि 10 मार्च को नजीते घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications