चंडीगढ़ के प्रशासक से मिलीं चंडीगढ़ की मेयर, गरबेज प्लांट पर हुई चर्चा
चंडीगढ़ 9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, नवनिर्वाचित मेयर सर्वजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता और पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा शामिल थे। अरुण सूद ने प्रशासक से निगम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय करवाया, जबकि मेयर ने नगर निगम में करवाये जाने वाले कार्यों के बारे में चर्चा भी की।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासक को एक ज्ञापन दिया। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद और मेयर सरबजीत कौर ने प्रशासक को शहर की समस्याओ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में गरबेज प्लांट और कूड़े के ढेर की समस्या सबसे बड़ी है, जिसकी वजह से ही चंडीगढ़ स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान से 66वें स्थान पर लुढ़क गया है। इसका निवारण बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रशासक से मांग की कि वे स्वयं एक बार वहां जाकर निरीक्षण करें, ताकि असलियत से रूबरू हो सकें। उनकी इस मांग को प्रशासक ने तुरंत मान लिया और कहा कि वे शीघ्र ही अधिकारियों को साथ लेकर गार्बेज प्रोसेसिंग प्लांट और कूड़े के ढेर का निरीक्षण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications