पंजाब में जनवरी की बारिश ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, आज इन इलाकों में फिर बरसेंगे बादल

जालंधर। सर्दी के सितम के बीच पंजाब में जनवरी की बारिश ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जितनी बारिश अब हो रही है, ऐसी 10 साल पहले हुई थी। इस महीने के 23 दिनों में यहां अब तक 100 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि एक दिन में 17.5 एमएम बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान हुई है। राज्‍य के 16 जिलों में 10 से लेकर 37 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। अभी भी बारिश के दिन गए नहीं हैं, बल्कि कई जिलों में आज भी बूंदें बरस सकती हैं।

Januarys rains broke the record of 10 years in Punjab, weather forcast, punjab rainfall today

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि, आज कुछ एक जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, कुछ जिलों में मौसम साफ हो गया है। जिन जिलों में धुंध और शीतलहर है, वो लोगों की चिंता बढ़ाए हुए है। विभाग के अनुमान से माना जा रहा है कि, यहां धुंध और शीतलहर 28 जनवरी तक रहेगी।

Januarys rains broke the record of 10 years in Punjab, weather forcast, punjab rainfall today

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आईएमडी के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि, पंजाब में ऐसा 1983 के बाद देखने को मिला है जब जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा बारिश हुई हो। उन्‍होंने कहा, ''यहां आज भी कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं और बारिश के होते हुए भी, धुंध और शीतलहर 28 जनवरी तक जारी रहेगी।'

Januarys rains broke the record of 10 years in Punjab, weather forcast, punjab rainfall today

मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिन तक हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा रहेगा। इन राज्यों में 25 से 27 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। वहीं, कश्मीर घाटी और हिमाचल एवं उत्‍तराखंड में भी बारिश व बर्फबारी हो रही है। रात को गुलमर्ग, पहलगाम, पीर पंजाल से लेकर त्रिकुटा की पहाड़ियों, पटनीटॉप पर बर्फबारी हुई। इसी तरह हिमाचल में भी बर्फबारी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+