अगर वे हाईवे जाम करेंगे, पुलिस पर पत्थर फेंकेंगे तो पुलिस... अपना काम करेगी- किसानों पर लाठीचार्ज पर CM खट्टर

हरियाणा के करनाल जिले में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज के बाद राज्य के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है।

चंडीगढ़, 28 अगस्त। हरियाणा के करनाल जिले में प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज के बाद राज्य के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है। एक तरफ जहां किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में निंदा की है, वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसको लेकर कहा कि सरकार काम में बाधा डालना लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर वे विरोध करने चाहते हैं तो उन्हें शांतिपूर्वक विरोध करना चाहिए। अगर वे हाईवे जाम करते हैं और पुलिस पर पत्थर फेंकते हैं तो पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक्शन लेना पड़ेगा। हम इस पर गौर करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

 Manohar Lal Khattar

Recommended Video

    Haryana: CM Khattar के खिलाफ Farmers का Protest, पुलिस ने किया Lathicharge | वनइंडिया हिंदी

    वहीं दूसरी तरफ बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सिर झुकाया हिंदुस्तान का।' राहुल गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पुलिस की इस कार्रवाई को गलत ठहराया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर इस तरह लाठीचार्ज करना सरासर गलत है।' आयुष सिन्हा वर्तमान में करनाल के एसडीएम के पद पर तैनात हैं।

    राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए कहा कि हरियाणा के करनाल में बसताड़ा टोल पर आंदोलित किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है। टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत से ध्यान भटकाने के लिए सरकार षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने पूरे देश के किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान पूर्ण रूप से तैयार रहें। SKS के फैसले का पालन करें।

    इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और IYC के अध्यक्ष श्री निवास ने कहा कि लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मारिये-मारिये किसान है, इनकी हिम्मत कैसे हुई उद्योगपति सरकार से अपना हक मांगने की, उन्होंने आगे पूछा कि दिल पर हाथ रखकर बताइए, क्या ये जय जवान-जय किसान वाला भारत है? गौरलतब है कि किसान लंबे समय से कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+