हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज PGIMER चंडीगढ़ में भर्ती, विमान में बैठने से फेफड़ों में आई दिक्कत

चंडीगढ़, 28 अगस्त: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में भर्ती हैं। उनकी तबियत बिगड़ने पर यहां लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि, उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरता रहता है। पिछले दिनों भी उनमें आॅक्सीजन की कमी की शिकायत हुई थी, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट मिलने पर आज पीजीआई से नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, हवाई जहाज में बैठने की वजह से विज के फेफड़ों में सूजन आ गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, विज पल्मोनरी (फुफ्फुसीय) और श्वसन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं और उनका ख्याल रखा जा रहा है।

Haryana Minister Anil Vij Health update, hospitalized in PGIMER Chandigarh

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता विज अभी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती रहेंगे। यहां वह कई डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका ऑक्सीजन स्तर पिछले कई दिन से कम हो रहा था। यही वजह थी कि, वे सरकारी बैठकों और सचिवालय में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जाने लगे। उनकी गाड़ी में भी ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया।

Haryana Minister Anil Vij Health update, hospitalized in PGIMER Chandigarh

अनिल विज 68 वर्ष के हैं। उन्हें श्वसन संबंधी परेशानी होती रहती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते ही पिछलों दिनों वह विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने टीवी पर ही विधानसभा की कार्यवाही लाइव देखी। ​बीते रविवार को उन्हें पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। तब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अस्पताल जाकर ही विज से मुलाकात की थी।

Haryana Minister Anil Vij Health update, hospitalized in PGIMER Chandigarh

पीजीआईएमईआर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विज कुछ दिन डॉक्टरों के सुपरविजन पर पीजीआई में ही रहेंगे। उनकी तबीयत बिगड़ने की हालिया वजह हवाई सफर को बताया जा रहा है। पता चला है कि जब वे हवाई जहाज में बैठे तो उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि हाई अल्टीट्यूट पर उनकी तबीयत बिगड़ जाएगी। हालांकि, जब वे जहाज से उतरे तो ऑक्सीजन कम हो गई। तब फेफड़ों को ऑक्सीजन लेने के लिए जहाज में ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ी, जिसके कारण फेफड़ों में सूजन आ गई। इसी वजह से डॉक्टरों ने भर्ती कराया। अब हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इन दिनों पीजीआई चंडीगढ़ में ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+