नवजोत सिंह सिद्धू से बोले हरियाणा के गृहमंत्री विज- बार बार दल न बदलो, अपनी अलग पार्टी बनाओ

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व कॉमेडियन नवजोत सिंह सिद्धू अपने तेवरों की वजह से सुर्खियों हैं। सिद्धू की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नहीं बन रही और वह अपनी पार्टी में रहते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की तारीफ करते देखे गए हैं। माना जा रहा है कि, वे आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनावों में दम दिखाने की बात कर रहे ​सिद्धू पहले भाजपा में थे और भाजपा छोड़कर उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की थी। अब फिर, और पार्टी पर नजर है। उनके दल बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।

Haryana Home Minister Anil Vij on Navjot Singh Sidhu, says- dont spoil parties by switching them frequently, make your separate party

सिद्धू पर बात करते हुए आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, यह (नवजोत सिंह) सिद्धू की निजी पसंद है कि वह जिस भी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, हो सकते हैं। मगर, उन्हें मेरी व्यक्तिगत सलाह है कि पार्टियों को बार-बार बदलकर खराब न करें, बल्कि अपनी अलग पार्टी बनाएं।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu की तारीफ से गदगद हुए Arvind Kejriwal, कहा- 'अच्छा लगता है जब...' | वनइंडिया हिंदी
    Haryana Home Minister Anil Vij on Navjot Singh Sidhu, says- dont spoil parties by switching them frequently, make your separate party

    खुलकर की थी आप की तारीफ
    हाल ही में सिद्धू ने खुलकर आम आदमी पार्टी की तारीफ की। जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया कि क्या सिद्धू एक बार फिर पाला बदलने जा रहे हैं। सिद्धू ने कहा है कि 'हमारे विपक्षी दल आप ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन को पहचाना है। 2017 से पहले की बात हो या...मेरे द्वारा बेअदबी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट का मुद्दा उठाया जाना। आप से ऐसा देखा जा रहा है, जैसा 'पंजाब मॉडल' मैं पेश कर रहा हूं। इससे पता चलता है कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

    वहीं, नवजोत सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी की तारीफ करने पर केजरीवाल ने कहा कि, यह देखना अच्छा है कि विपक्षी दल भी आप के अच्छे काम की तारीफ कर रहे हैं। इसे लेकर मैं उत्साहित महसूस करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+