हरियाणा के नये सीएम को मिलेगा चमचमाता हुए नया विमान

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कभी सब्जी बेचने वाले हरियाणा के नये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए खरीदा जा रहा है नया विमान। अभी मुख्यमंत्री के लिए सरकार के पास एक हेलीकॉप्टर है। राज्यपाल भी इसी हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं। दरअसल हरियाणा सरकार के पास अपना दस सीटों वाला विमान था, जो इस साल मार्च में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यह हादसा उस समय हुआ था जब पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया विमान से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। इसके बाद भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही नया विमान खरीदने का फैसला लिया गया था।

मुआवजा मिलना बाकी

पता चला है कि दुर्घटना हुए विमान का अब तक हरियाणा सरकार को मुआवजा नहीं मिला है। जिस कंपनी ने विमान का इंश्योरेंस किया था, उसने अपनी पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। मुआवजे के रूप में सरकार को 20 करोड़ रुपये मिलने हैं। जानकारों का कहना है कि नई सरकार नया विमान खरीदने की प्रक्रिया को जल्दी पूरा करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+