दंगों से निपटने के लिए बंदूक नहीं गुलेल चलाएगी हरियाणा पुलिस

नयी दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने नई पहल की शुरुआत की है। हरियाणा की पुलिस अब बंदूक नहीं उठाएगी। जी हां सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन अब दंगाईयों को कंट्रोल करने के लिए हरियाणा पुलिस बंदूक नहीं बल्कि गुलेल चलाएगी। इस गुलेल की गोली में ब्लैक पेपेर होगा, जिसके विस्फोटक से भीड़ तित्तर बित्तर किया जा सकेगा।

 police

इसे लेकर पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण देने का काम शुरु कर दिया गया है। सिरसा की पुलिस लाइन में जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस ने आंतकवादियों से निपटने के लिए एक विशेष टीम भी बनाई है। जवानों को गुलेल चालेन की ट्रैनिंग दी गई।

इस नई पहल के तहत जब भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस इस गुलेल को चलाएगी तो उसमें से निकलने वाली गोली जैसे ही किसी जगह पर गिरेगी तो उसमें से ब्लैक पेपर निकलेगा। इसके निकलते ही दंगाई के आंखों से आंसू और सांस लेने में तकलीफ होनी शुरु हो जाएगी। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद है कि भीड़ पर काबू पाने के दौरान कम से कम लोगों को नुकसान हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+