चुनाव लड़ने के लिए किसान नेताओं ने एक साल तक घसीटा आंदोलन- किसानों के राजनीतिक दल बनाने पर अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किसान नेताओं ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक आंदोलन जारी रखा।

चंडीगढ़, 27 दिसंबर। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किसान नेताओं ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक आंदोलन जारी रखा। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों द्वारा एक राजनीतिक दल के गठन पर विज ने कहा, 'मैंने कई मौकों पर कहा है कि एक साल तक कृषि आंदोलन को खींचने के पीछे उनके राजनीतिक हित थे क्योंकि वे चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार है। राजनीतिक दल के गठन से भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।' बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े 22 किसान संगठनों ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने जो पार्टी बनाई है उसका नाम संयुक्त समाज मोर्चा रखा गया है।

Anil Vij

बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर की पीएम मोदी की सराहना
विज ने अगले महीने से बच्चों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को हर भारतीय की परवाह है। अंबाला के होली रिडीमर चर्च में ईसा मसीह की प्रतिमा को तोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर पूरी तरह सतर्क है और कोरोना वायरस टीकाकरण को रफ्तार दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: गोवा में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, विदेश यात्रा से लौटे आठ साल के बच्चे में हुई वायरस की पुष्टि

केजरीवाल को बताया राजनीतिक अभिनेता
विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष किया और उन्हें राजनीतिक अभिनेता करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अन्ना आंदोलन से निकलकर मुख्यमंत्री बन गए और अन्ना के मुद्दे धरे के धरे रह गए।

नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाए एनसीबी

इससे पहले विज ने करनाल के मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसएनसीबी ड्रग तस्करों को ट्रैक करने में मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+