बीवी छोड़ रहने लगा साली के साथ, चंडीगढ़ हाईकोर्ट का ऑब्जेक्शन- इस लिव-इन को कैसे दें मान्यता
चंडीगढ़। हरियाणा के फरीदाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी तो छोड़ दी और साली के साथ लिव इन में रहने लगा। जीजा-साली दोनों ने खुद की जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग की। इस पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज चिंता में पड़ गए। याचिका में कहा गया कि शख्स दो बेटियों का बाप है। उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही है। जबकि, शख्स की साली अपने जीजा के साथ प्रेम संबंध में है। इस बात से घरवाले और रिश्तेदार नाराज हैं। ऐसे में पत्नी व रिश्तेदारों से युगल की जान को खतरा है, तो सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप को भी मान्यता दी जाए।

साली के साथ रिश्ते को हाईकोर्ट ने इसलिए नहीं दी मान्यता
वहीं, हाईकोर्ट की बेंच ने हैरानी जताते हुए जीजा-साली की सुरक्षा मांगने की एक याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही सवाल उठाया कि वह कैसे याची यानी जीजा-साली के लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता दे। हाईकोर्ट ने कहा कि उसे नहीं लगता कि उनकी जान को खतरा है। ऐसे में हाईकोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप कर कैसे आदेश जारी करे। ऐसा कहते हुए जज की ओर से याचिका को खारिज कर दिया गया।

अभी तलाक नहीं हुआ तो लिव इन में क्यों रह रहा?
इस मामले का दूसरा पहलू यह है कि याचिकाकर्ता की पत्नी अपने पैतृक घर में रह रही है। वही दोनों नाबालिग बेटियों का पालन-पोषण भी कर रही है। उसका अपने पति के बीच तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन पति अभी से अपनी साली के साथ लिव इन में रह रहा है।













Click it and Unblock the Notifications